खूबसूरती के साथ करोड़ो की सम्पत्ति की मालकिन है Kavya Maran, IPL में SRH की मालकिन भी है Kavya Maran

खूबसूरती के साथ करोड़ो की सम्पत्ति की मालकिन है Kavya Maran, IPL में SRH की मालकिन भी है Kavya Maran. आईपीएल मैच के दौरान नारंगी रंग की ड्रेस पहने एक लड़की का तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ लोग उन्हें ‘मिस्ट्री गर्ल’ कहने लगे। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मालिक Kavya Maran हैं। उन्हें अक्सर मैच के दौरान अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए देखा जाता है। यह काफी खूबसूरत है।

यह भी पढ़िए – Nissan की सर्वगुण सम्पन्न SUV अपने जबरदस्त फीचर्स से मार्केट में मचा रही तांडव, ताबड़तोड़ इंजन के साथ देखे कीमत

Kavya Maran ने की है विदेश से पढाई

Kavya Maran चेन्नई के एक बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कलानिधि मारन हैं जो सन ग्रुप के चेयरमैन और संस्थापक हैं। Kavya Maran का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। चेन्नई के ही एक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने स्टेला मारिस कॉलेज, चेन्नई से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद कविता अपनी आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चली गईं। वहां उन्होंने लियोनार्ड एन. स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री हासिल की।

Kavya Maran को बचपन से ही थी क्रिकेट में रूचि

पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत वापस आईं और अपने पारिवारिक व्यवसाय, सन टीवी नेटवर्क से जुड़ गई। Kavya Maran को 2019 में सन टीवी नेटवर्क के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था। वह सन नेटवर्क के सन म्यूजिक और एफएम चैनलों की भी जिम्मेदार हैं। Kavya Maran को क्रिकेट में गहरी रुचि है। आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में जिस तरह उन्हें बोली लगाते हुए देखा जाता है, उससे पता चलता है कि वह टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में अहम भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़िए – Hyundai Verna के लिए काल बनकर आई Kia की चार्मिंग लुक वाली कार,गजब फीचर्स के साथ देखे कीमत

Kavya Maran है करोडो की सम्पति की मालकिन

Kavya Maran का परिवार न सिर्फ बिजनेस से जुड़ा हुआ है, बल्कि उनके परिवार का सियासी रसूख भी है। Kavya Maran के दादा, मुरासोली मारन, पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री थे और उनके चाचा दयानिधि मारन केंद्रीय मंत्री थे। रिपोर्ट के अनुसार, कविता सालाना वेतन के रूप में 1.09 करोड़ रुपये कमाती हैं, जबकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 409 करोड़ रुपये है।

Leave a Comment